जबलपुर: जिला न्यायालय के गेट नंबर 3 पर चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
जबलपुर जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक युवक गेट नंबर 3 पर चाकू लेकर घूमता मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बाबू उर्फ युवराज सोनकर पिता ओमप्रकाश सोनकर उम्र 19 वर्ष पंजाब बैंक के सामने बाई का बगीचा थाना बेलबाग बताया, गेट पर तैनात सुरक्षा आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए युवक को दबोच लिया और ओमती पुलिस के हवाले कर दिया।