नौबतपुर: चिरौरा गांव के पास पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 शिक्षक घायल
नौबतपुर थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव के पास बुधवार को दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें बिहटा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राघोपुर मुस्लिम टोला के पांच शिक्षक घायल हो गए। घायलों में पूनम कुमारी,शंकर शाह,साहिब खातून, फोजिया खातून और रेखा कुमारी शामिल हैं। सभी शिक्षक स्कूल की छुट्टी के बाद ऑटो से अपने घर लौट रहे