पताही प्रखंड के बीडीओ उदय कुमार ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बीडीओ के अचानक निरीक्षण से आंगनबाड़ी कर्मियों में हड़कंप मच गया। बोकाने कला पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों का बीडीओ ने जांच किया।जहां कई केंद्रों पर अनियमितताएं मिली है।जिस पर कार्रवाई होगी।