मेरठ: देहली गेट इलाके में विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर में लगी आग, कुछ ही मिनटों में बना आग का गोला, बिजली हुई गुल
Meerut, Meerut | Jun 30, 2026 मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र की जाटव गेट पुलिस चौकी के पास लगे एक ट्रांसफार्मर में सोमवार देर रात में भीषण आग लग गई कुछ ही मिनट में ट्रांसफार्मर आग का गोला बन गया इसके बाद इलाके की लाइट गुल हो गई और पूरे इलाके में अंधेरा छा गया इस वारदात के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया