मोहनलालगंज की कुढ़ा ग्राम पंचायत प्रदेश का दूसरा ‘जल अर्पण गांव’ बन गई। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर ग्राम प्रधान अमरीश कुमार को प्रतीक स्वरूप जल कलश सौंपा। अब गांव की जल आपूर्ति व्यवस्था का संचालन ग्रामीण स्वयं करेंगे।