बेरमो: ढोरी जीएम ऑफिस के गेट पर गरजे कोयला मजदूर, JBCCI-12 के गठन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Bermo, Bokaro | Jul 1, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत 12वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते (JBCCI-12) के गठन में हो रही देरी को लेकर कोयला कर्मियों का गुस्सा भड़क उठा है। बुधवार को कल्याणी परियोजना में पिट मीटिंग करने के बाद, संयुक्त ट्रेड यूनियनों के बैनर तले कर्मचारियों ने सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और इसे 'मांग दिवस' के रूप में मनाया।