राजसमंद: राजसमंद की नई एसपी ममता गुप्ता ने संभाला कार्यभार, महिला सुरक्षा को बताया प्राथमिक लक्ष्य
राजस्थान सरकार के प्रशासनिक फेरबदल के तहत राजसमंद जिले की कमान नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) ममता गुप्ता को सौंपी गई है। उन्होंने सोमवार शाम 4:30 बजे औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। एसपी ऑफिस में आयोजित स्वागत समारोह में उन्हें सलामी दी गई और राजसमंद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया।