राजसमंद: नवनियुक्त SP ममता गुप्ता ने ग्रहण किया पदभार, अपराध नियंत्रण व शांति व्यवस्था को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता
राजसमंद को मिलीं नई SP ममता गुप्ता: अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता। राजसमंद जिले में आईपीएस ममता गुप्ता ने जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया है. जिला पुलिस कार्यालय पहुंचने पर जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने नई पुलिस अधीक्षक का गर्मजोशी से स्वागत किया।