#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी स्वार द्वारा थाना स्वार परिसर में श्रावण मास (कांवड यात्रा) को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियो/पीस कमेटी के सदस्यो के साथ गोष्ठी आयोजित कर निम्न दिशा निर्देश दिये गये।
🔰कांवड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा यात्रा के सफल एवं सुरक्षित संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के सदस्यों से सुझाव प्राप्त कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
🔰किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को उपलब्ध कराएं।
🔰कोई भी सूचना/खबर बिना सत्यापित किये सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।
#UPPolice
#RampurPolice
2 views | Rampur, Uttar Pradesh | Jul 16, 2026