झांसी: जिसका हुआ मर्डर, वो 16 साल बाद झांसी में जिंदा मिला, बिहार में चाचा समेत 5 लोगों ने काटी जेल
Jhansi, Jhansi | Jan 7, 2025 बिहार में 16 साल पहले एक युवक अचानक लापता हो गया। चाचा समेत 5 लोगों पर किडनेप के बाद मर्डर का आरोप लगा। सभी जेल गए, अब कुछ दिन बाद उनको कोर्ट से सजा बुल सकती थी। मगर, 16 साल बाद इस केस में अचानक ऐसा मोड़ आया कि बिहार से लेकर यूपी तक हलचल मच गई। जिसका किडनेप और मर्डर हुआ था, वो शख्स यूपी के झांसी में मंगलवार दोपहर 2:30 बजे जिंदा मिला।