झांसी: सिटी मजिस्ट्रेट और CO ट्रैफिक की अध्यक्षता में मंडी कार्यालय में व्यापारियों के साथ गोष्ठी की गई, दिए गए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Jan 7, 2025 सिटी मजिस्ट्रेट झांसी प्रमोद झा और CO ट्रैफिक स्नेहा तिवारी की संयुक्त अध्यक्षता में मंडी कार्यालय में व्यापारियों के साथ मंगलवार को गोष्ठी की गई। इसमें मंडी गेट पर खड़े वाहनों की वजह से लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।