नामकुम: नामकुम क्षेत्र में दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, अंडरग्राउंड केबल कार्य होगा
Namkum, Ranchi | Jun 7, 2026 नामकुम क्षेत्र में अंडरग्राउंड केबल कार्य के कारण दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रविवार सुबह करीब छह बजे मिली जानकारी के अनुसार विद्युत शक्ति उपकेंद्र नामकुम से जुड़े सभी 33 केवी एवं 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाधित रहेगी।