बालाघाट: बालाघाट में नेशनल कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन संपन्न
बालाघाट में हाल ही में नेशनल कराटे चैंपियनशिप का भव्य और सफल आयोजन बुधवार लगभग दोपहर 2 बजे संपन्न किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग और भार वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीक और आत्मविश्वास का शानदार परिचय दिया