दूनी: दोलता मोड़ के समीप सड़क हादसा बाइक सवार की मौत, पुलिस कर रहे मामले की जांच
Duni, Tonk | Aug 16, 2024 टोंक जिले के दोलता मोड़ के समीप बाइक सवार सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया। घायल को देवली पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल देवली पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मृतक की शिनाख्त संजय शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी चांदसिंहपुरा थाना दूनी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।