नसीराबाद: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्री की हुई मौत
गुरूवार को सुबहः 11 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार ट्रेलर के अचानक ब्रेक लगाने से दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्री की मौत नसीराबाद: राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर ट्रेलर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही बाइक ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार पिता और 14 वर्षीय पुत्री की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।