बुहाना: बुहाना उपखण्ड अधिकारी ने जल जीवन योजना की साईटों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बुहाना उपखण्ड अधिकारी ने मंगलवार को जलदाय विभाग की जन जीवन योजना के तहत विभिन्न साईटों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कलाखरी, सागा एवं सावंलोद में जल जीवन मिशन साईट का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां बिजली कनेक्शन, बाउण्ड्री जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका सिंघाना में निरीक्षण कर कस्बे में साफ सफाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए।