आरा: जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में एक माह पूर्व कुत्ते के काटने से बीमार बालक की मौत हो गई
Arrah, Bhojpur | Apr 5, 2026 जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में एक माह पूर्व कुत्ते के काटने से में बीमार बालक की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत बालक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी ब्रह्मचारी चौधरी का 9 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार है।