जसराना: मटियारी सराय में 11000 हाई वोल्टेज लाइन के तार से करंट लगने पर एक युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
थाना जसराना क्षेत्र के गांव मटियारी सराय में रविवार को 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन के तार से करंट लगने से सोनू पुत्र गिरीश चंद्र की मौत हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। 3 घंटे बाद पुलिस ने समझा बुझाकर जाम को खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।