सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सितपुरा गांव में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।