फतेहपुर: अशोथर में ओवरलोड वाहनों से परेशान ग्रामीणों ने देर रात जाम लगाकर किया हंगामा, बांदा से निकल रहे ओवरलोड मोरंग भरे वाहन
फतेहपुर जिले के असोथर नगर पंचायत के मुराई डेरा मार्ग पर मरका खदान (खंड संख्या 3 और 4) से निकलने वाले मौरम लदे ओवरलोड ट्रकों को लेकर एक बार फिर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जामकर हंगामा काटा। कहा कि ओवरलोड वाहनों के निकलने से यहां अव्यवस्थाएं है। ट्रकों के निकलने से यहां दिनभर धूल और सड़के खराब हो रही है। आए दिन यहां पर कोई न कोई हादसा हो रहा है।