घोसी: स्मार्ट फार्मिंग से मीरा बीघा की उर्मिला देवी की बदली तकदीर, एक खेत में 4 फसल से 6 महीने तक लगातार कमाई
जहानाबाद: घोसी प्रखंड के मीरा बिगहा की महिला किसान उर्मिला देवी स्मार्ट फार्मिंग का सफल उदाहरण बनकर उभरी हैं। वह एक ही खेत में मचान विधि से कद्दू, करेला, नेनुआ और खीरा की खेती कर रही हैं। अलग-अलग समय पर तैयार होने वाली इन फसलों से करीब छह महीने तक लगातार आमदनी होती है। पति के साथ मिलकर खेती करने से मजदूरी का खर्च भी बच रहा है।