शाहजहांपुर: नववर्ष की पहली संध्या पर बरेली मोड़ स्थित आवास पर विचार गोष्ठी का आयोजन, डीएम, एसपी समेत अन्य लोग शामिल हुए
दरअसल नववर्ष की पहली संध्या पर विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आईआईए के राष्ट्रीय नेता एवं प्रख्यात उद्योगपति अशोक अग्रवाल द्वारा बरेली मोड़ स्थित अपने आवास पर विचार–गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व वर्षों में यह आयोजन नववर्ष के प्रथम दिवस की शाम को होता रहा है, किंतु इस वर्ष आयोजन की थीम अलग और समसामयिक रही-“कैसे बने हमारा शहर स्मार्ट सिटी।