पटना ग्रामीण: बीएन कॉलेज हॉस्टल में शराब पार्टी, पुलिस ने छापेमारी कर नशे में धुत छात्रों को किया गिरफ्तार
अशोक राजपथ स्थित बीएन कॉलेज के हॉस्टल में शुक्रवार की देर रात गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा की आड़ में जमकर शराब पार्टी हो रही थी। पुलिस ने छापेमारी कर 4 से 5 छात्रों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया और मौके से विदेशी शराब की बोतलें बरामद की। हालांकि इस मामले की पुष्टि अभी तक पुलिस ने नहीं की है। शनिवार की दोपहर सूत्रों से इस बात की जानकारी मिली है।