पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना क्षेत्र के बॉयज हॉस्टल में रॉड से पानी गर्म करने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक बॉयज हॉस्टल में शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे रॉड से पानी गर्म करने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान एक AC में भी ब्लास्ट हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान इस हॉस्टल में करीब 40 छात्र मौजूद थे।