पटना ग्रामीण: गांधी घाट पर 'संविधान गौरव अभियान' कार्यक्रम का आयोजन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल
संविधान गौरव अभियान के तहत शनिवार को राजधानी पटना के गांधी घाट पर भाजयुमो, स्टडी सेल के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने नौजवानों को संबोधित करते हुए भावी पीढ़ी को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जीवन मूल्यों और संविधान की महत्ता के बारे में बताया।