एकमा थाना क्षेत्र के गंज पर गांव में साझा के चापाकल के उपयोग को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में इस्लामुद्दीन मियां की पत्नी साजरा खातून ने शनिवार को एकमा थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पाटीदार निजामुद्दीन मियां एवं उनके परिवार के सदस्यों पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है।