रीठी: गिरने से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, रीठी पुलिस जांच में जुटी
Rithi, Katni | Jun 6, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बरजी गांव निवासी मोतीलाल सेन, पिता स्वर्गीय मुन्नीलाल सेन, उम्र 52 वर्ष, अज्ञात कारणों से गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जबलपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।