डंडई: डंडई में पहली बार धूमधाम से मना सरहुल महोत्सव, दिखा प्रकृति पूजा और संस्कृति का संगम
Dandai, Garhwa | Apr 3, 2026 डंडई प्रखंड के बैलाझखड़ा गांव स्थित पिपरहवा टोला में शुक्रवार दोपहर को पहली बार आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व सरहुल पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ प्रकृति की पूजा-अर्चना की और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरना स्थल पर विधि-विधान से पूजा कर की गई। इसके बाद आदिवासी युवक-