सिरोही: जावाल में एक सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल, गायों को बचाते समय हुआ हादसा, सिरोही अस्पताल में भर्ती
सिरोही जिले के जावाल और बरलूट गांव के बीच कृष्णावती नदी के पास शुक्रवार सुबह एक सीमेंट से भरा ट्रक पलट गया। सड़क पर अचानक आई गायों को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर को हाथ और पैर में चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए सिरोही अस्पताल ले जाया गया।