बांसवाड़ा: सर्किट हाउस के जंगलों में भीषण आग, बेशकीमती सागवान के सैकड़ों पेड़ जलकर हुए राख, दमकल विभाग ने बमुश्किल पाया काबू
बांसवाड़ा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस के पीछे बुधवार शाम 5:30 बजे सरकारी जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हवा के तेज झोंकों के साथ पूरे जंगल में फैल गई। इस भयावह आग की चपेट में आने से वन विभाग के बेशकीमती सागवान के सैकड़ों पेड़ जलकर पूरी तरह राख हो गए।