दरभंगा: नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरा प्रशासन, नुक्कड़ नाटक व प्रतियोगिताओं से किया जागरूक
मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने दरभंगा रेलवे स्टेशन, लहेरियासराय टावर और लालबाग बालिका उच्च विद्यालय में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।