पखांजूर: कापसी भाजपा मंडल द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी सुधार कार्यशाला का आयोजन किया गया
कापसी मंडल के शक्ति केंद्र देवपुर के विवेकानंदनगर गांव में आज आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधार विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड़ ने की। कार्यशाला में जीएसटी सुधार पर मुख्य वक्ता के रूप में अंतागढ़ विधानसभा के विधायक विक्रम उसेंडी ने अपने विचार रखे। वहीं, आत्मनिर्भर भारत विषय पर चर्चा किया गया।