बरेली: बीडीए के अधिकारियों की वीडियो में मजा आएगा, कार्रवाई और मीडिया के सवालों से कन्नी काटते नजर आए अधिकारी, देखिए
बरेली के सूफी टोला में बीडीए ने मंगलवार दोपहर ऐवान-ए-फरहत और गुड मैरिज हॉल को अवैध निर्माण बताते हुए तोड़फोड़ की। दो बुलडोज़र और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोपहर 2 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ। कार्रवाई से पहले अफसरों का रवैया सवालों में रहा—कई बीडीए अधिकारी मीडिया से कन्नी काटते दिखे, कुछ ने तो खुद को शादी पार्टी में आया हुआ बताकर सवालों से बचने की कोशिश की।