थाना दक्षिण पुलिस ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुई झगड़ों के बाद शनिवार दोपहर डेढ़ बजे करीब दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त धर्मेन्द्र उर्फ ठाकुर पुत्र बृजभूषण सिंह और अज्जू पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ ठाकुर निवासी जनता स्कूल वाली गली, हिमायूपुर है। मेडिकल करवाते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।