नामकुम: नामकुम स्थित आरसीएच सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के इस्तेमाल पर हुई बैठक
Namkum, Ranchi | Jul 31, 2026 नामकुम स्थित आरसीएच सभागार में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के इस्तेमाल पर बैठक हुई। एनएचएम झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मरीजों की सुविधा, डेटा विश्लेषण, दवा प्रबंधन, एम्बुलेंस संचालन, हाई-रिस्क प्रेगनेंसी, टीबी, मलेरिया और टीकाकरण जैसे क्षेत्रों में एआई के उपयोग पर चर्चा हुई।