गुण्डरदेही: ग्राम भरदा खुर्द में श्रद्धापूर्वक मनाई गई सद्गुरु कबीर जी का प्रकट उत्सव पर्व बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सामाजिक लोग
भरदा खुर्द में सोमवार, 29 जून 2026 को सद्गुरु कबीर प्रकट उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। यह आयोजन SKDV मिशन से जुड़े बालोद जिला, गुण्डरदेही तहसील के महंतों, संतों एवं प्रतिनिधियों के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से महंत श्री युगल साहेब जी, महंत संतराम साहेब सहित मिनी माता महिला समूह की सहभागिता रही। इस अवसर पर तहसील प्राधिकारीगण,घनाराम साहू, उदयराम साहू, मन्नूलाल मेश्राम, रामाधार साहू, गेंदलाल साहू, खिलावन साहू, जितेंद्र मेश्राम, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।