वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दक्षिण पुलिस ने रविवार सुबह 11 बजे करीब बड़ी सफलता हासिल की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित 05 वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।