चकिया: रघुनाथपुर गांव के समीप सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी, दो लोग गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर
चकिया क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास बुधवार रात्रि 09 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंदल निवासी तेनऊरा हाटा, बिहार की मौत हो गई, जबकि दीपक और 5 वर्षीय अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चकिया अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। मौके पर पहुंच चकिया विधायक ने घायलों के स्वास्थ्य कि जानकारी ली।मामले मे पुलिस जाँच मे जुट गयी है।