सहारनपुर: थाना गागलहेड़ी पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय से जारी हुए थे
सहारनपुर की गागलहेड़ी थाना पुलिस ने लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रहे एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव कोलकी कला से दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वांछित और वारंटी आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।