परसिया: वार्ड 14 में करंट लगने से 11 साल की बच्ची की मौत, पंखा चालू करने के लिए लगा रही थी तार
परासिया के वार्ड क्रमांक चौदह में मंगलवार को 11 बजे दुखद हादसा हुआ। करंट लगने से 11 साल की बालिक ा की मौत हो गई। बालिका पंखा चालू करने के लिए तार लगा रही थी। उसी दौरान उसे करंट लगा। अस्पताल लाने तक उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान बालिका घर में अकेली थी।11 साल की साईना के पिता चाट की दुकान में काम करते है। उसके पिता सन्नाटा अपने काम पर चले गए थे।