कौंच: नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर सभासद दो गुटों में बंटे, आरोप- ठीक से व्यवहार नहीं किया
कोंच नगर पालिका परिषद की शनिवार की शाम करीब 6 बजे आयोजित बोर्ड बैठक उस समय हंगामेदार हो गई, जब अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव के खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव को लेकर सभासद आमने-सामने आ गए, समाजवादी पार्टी के सभासद अमित यादव द्वारा प्रस्तुत निंदा प्रस्ताव में हस्ताक्षरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद बैठक में तीखी नोकझोंक और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले।