सोहागपुर: मिट्ठू बाड़ा, पत्ता गोदाम के पास से पुलिस ने नाबालिग किशोरी को किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
थाना कोतवाली के अंतर्गत विगत दिनों परिजन द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका अनजान व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने तुरंत विवेचना शुरू की।परिजनों से आवश्यक जानकारी संकलित कर बालिका की तलाश की गई। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया।