गिरिडीह: किसान जनता पार्टी ने भूमि विवाद व कथित फर्जी जमाबंदी पर बैठक कर रजिस्टर-2 की प्रतियां देने की मांग उठाई।
किसान जनता पार्टी की बैठक मंगलवार को 2 बजे सर्कस मैदान में केंद्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में भूमि विवाद, कथित फर्जी जमाबंदी और बढ़ते भूमि संबंधी मामलों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक ही जमीन पर कई लोगों के नाम जमाबंदी किए जाने से विवाद बढ़ रहे हैं।