गाण्डेय: क्रिस्टल कंपनी के तत्वावधान में गांडेय मुख्यालय सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर के निकट क्रिस्टल किसान सम्मेलन का आयोजन
Gandey, Giridih | Jun 3, 2026
बुधवार की सुबह 11 बजे से क्रिस्टल कंपनी के तत्वावधान में गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर के निकट क्रिस्टल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहाँ क्षेत्र के दर्जनों किसान शामिल हुए। विशेषज्ञों ने बताया कि ये किस्में बेहतर पैदावार देने के साथ-साथ रोगों के प्रति भी अपेक्षाकृत अधिक सहनशील हैं।