कोटा: रतनपुर भाजपा मंडल ने जगदेवबंध तालाब स्थित मंदिर व पचरी की सफाई कर मनाई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती
Kota, Bilaspur | May 24, 2025 रतनपुर भाजपा मंडल द्वारा जगदेवबंध तालाब स्थित मंदिर तथा आसपास एवं पचरी की सफाई कर माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई।उपस्थित जनों ने मंदिर परिसर के आसपास बिखरे हुए पन्नी,कूड़ा करकट की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।नगर पालिकाअध्यक्ष ने लोगों सेअनुपयोगी सामग्रियों को तलब मंदिर या सार्वजनिक स्थानों पर ना डालकर कूड़े दान में डालने की अपील की।