नरवल: सलेमपुर गांव में कुएं में गिरी महिला को 1 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया बाहर
महाराजपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रविवार रात 9 बजे एक महिला के कुएं में गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।महिला की पहचान गुड़िया पत्नी गोविंद के रूप में हुई है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम रेस्क्यू में जुट गई।करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया।