जबलपुर: हाई कोर्ट चौराहे पर मेट्रो बस ने बुजुर्ग को रौंदा, पैर पहिये में फंसा; राहगीरों ने मशक्कत के बाद निकाला,वीडियो आया सामने
शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, हाई कोर्ट चौराहे के पास उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार मेट्रो बस ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग का पैर बस के पिछले पहिये के नीचे आ गया और वह वहीं बुरी तरह फंस गए। हादसे को देखते ही मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कड़कड़ाती धूप और भ