राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत धसान नदी स्थित गढ़हर गाँव से आज मंगलवार को किसानों और मजदूरों ने विराट सागर बांध परियोजना की मांग एवं सिंचाई के लिए नलकूपों को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रदान करने सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा इकाई में ग्राम पंचायतों से लेकर जिलों में किसानों के प्रतिनिधित्व के मांग को लेकर बुंदेलखंड किसान मजदूर संकल्प यात्रा निकाली।