मंदसौर: मंदसौर के किटियानी व अन्य क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, घरों से निकालकर जताया विरोध
मंदसौर के किटियानी, हाजी कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में बढ़े बिजली बिलों के विरोध में 31 जुलाई दोपहर रहवासियों ने प्रदर्शन किया,जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में लोगों ने स्मार्ट मीटर निकलवाकर विरोध जताया,रहवासियों का आरोप है कि मीटर लगने के बाद 5 से 20 हजार रुपए तक बिल आ रहे हैं। उन्होंने जांच और बिलों के समाधान की मांग की,