एनटीपीसी अंता द्वारा नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ग्राम धतूरिया में निःशुल्क रोग निदान एवं औषधि वितरण शिविर आयोजित किया गया। मंगलवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बुज कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी व सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है...